Darbhanga News: आयुक्त ने की मिथिला की सिक्की कला की प्रशंसा
दरभंगा, जुलाई 17 -- Darbhanga News: दरभंगा। पटना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े ने मिथिला की सिक्की कला की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह मिथिला की कला अनोखी व दुर्लभ कला है। ये बातें उन्होंने पटना में दरभंगा के शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय से सिक्की कला निर्मित अपनी पेटिंग का उपहार ग्रहण करने के बाद कही। आयुक्त ने अपने दरभंगा कार्यकाल को शिद्दत से याद करते हुए दाम्पत्य प्रेम के अमर स्मारक कामेश्वरी प्रिया पूअर होम व श्यामा माई मन्दिर सहित अन्य धरोहरों की अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। शिक्षाविद डॉ. राय ने आयुक्त के कार्यकाल में अपने पैतृक गांव कमरगामा में इन्हीं की पहल पर खुले हेल्थ सेंटर तथा अब हॉस्पिटल के निर्माण के लिए साधुवाद दिया। यह भी पढ़ें- संग्रहालय में रखे दुर्लभ पुरावशेषों को बचाने की मांग कला संस्कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.