दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। प्रारंभिक सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा सह मूल्यांकन सात जुलाई से आरंभ हो रहा है। एससीईआरटी की ओर से इस परीक्षा को लेकर आदेश पूर्व में ही जारी कर दिया गया था। प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पर उपलब्ध होगा। 13 जुलाई तक प्रतिदिन दोनों पालियों में यह परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से तीन बजे तक आयोजित होगी। एससीईआरटी से जारी निर्देश के अनुसार कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उनका मूल्यांकन मौखिक परीक्षा के आधार पर होगा। कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी。 यह भी पढ़ें- Nawada News: प्रारंभिक स्कूलों में पहली से आठवीं की तिमाही परीक्ष...