Darbhanga News: आग और भूकंप के समय बचाव का मिला प्रशिक्षण
दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग के तत्वावधान में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से दरभंगा के विभिन्न कॉलेजों से आए दो सौ एनएसएस स्वयंसेवकों का युवा आपदा मित्र सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर तीसरे दिन गुरुवार को जारी रहा। स्वयंसेवकों को आपातकालीन प्राथमिक उपचार प्रक्रिया, आगजनी एवं भूकंप के दौरान बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि सीपीआर एक आपातकालीन प्राथमिक उपचार प्रक्रिया है जो जीवन-मरण की आपात स्थिति में दिया जाता है। कहा कि हृदय हमारे शरीर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग है, जिसके रूक जाने पर व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। यदि तात्कालिक रूप से दिल की धड़कन रुक जाए तो सीपीआर देकर पुन: चालू किया जा सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.