Darbhanga News: अस्पताल परिसर से बाइक की चोरी
दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: बेनीपुर। अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद हार्ड डिस्क के अभाव में घटनाओं की रिकॉर्डिंग नहीं हो पा रही है। इससे अस्पताल परिसर में बाइक चोरी जैसी घटनाओं की जांच प्रभावित हो रही है। इसका खुलासा 27 अक्टूबर को हुआ, जब बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटौर गांव निवासी पूर्व मुखिया अनिल कुमार झा की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बहेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया, लेकिन हार्ड डिस्क नहीं होने के कारण रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बेनीपुर:अस्पताल परिसर से पूर्व मुखिया की बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.