Darbhanga News: असामाजिक तत्वों ने घर को तोड़ा
दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा घर तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के रहने वाले ललितेश्वर झा ने गांव के ही बीबी टोल के रहने वाले प्रकाश कुमार झा सहित एक दर्जन असामाजिक तत्वों पर मारपीट साहित घर तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने बहादुरपुर थाने को दिये आवेदन में बताया कि शनिवार की सुबह इन लोगों ने घर में घुसकर पत्नी और बहू के साथ छेड़खानी सहित मारपीट की। वहीं, घर में रखे कई सामान को तहस-नहस कर दिया। डायल 112 की पुलिस के आने के बाद उन लोगों की जान बची है। ललितेश्वर झा ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी उनके घर में लूट की घटना घट चुकी है। इसे लेकर बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.