Darbhanga News: असली अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर
दरभंगा, अक्टूबर 9 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर खरथुआ मोड़ के पास ग्रामीण सड़क पर गत बुधवार की रात हुई गोलीबारी के मामले में अब तक असली अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां से दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। देर रात ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी व डीआईजी मनोज तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सदर एसडीपीओ ने रात में डीएमसीएच पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से पूछताछ की। रात में ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया। शराब तस्करी के विवाद में गोलीबारी की घटना होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.