Darbhanga News: अलीनगर:व्यवसायी को दुबई से मिल रही धमकी
दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: अलीनगर। थाना क्षेत्र के गरौल निवासी व्यवसायी शहनवाज अहमद को दुबई के एक नंबर से फोन किया गया है। फोन करने वाले ने हर महीने एक लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की है, अन्यथा जान से मारने की धमकी दी है। इसे लेकर पीड़ित ने गुरुवार को स्थानीय थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार पीड़ित को बीते सबसे 28 जून की दोपहर उसके मोबाइल पर दुबई के नम्बर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। फिर हर महीने एक लाख रुपये रंगदारी देने की बात कही गई। व्यवसायी को यह कॉल लगातार आ रहा है। बाद में यह भी कहा गया कि पैसा नहीं मिला तो सबसे पहले उसका छोटा भाई जो दिल्ली में रहता है उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस घटना को लेकर चिंतित शहनवाज ने डीजीपी व डीआईजी को भी सूचना दी है। पीड़ित ने थाने में दिए आवेदन में कहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.