दरभंगा, अगस्त 28 -- Darbhanga News: अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौपालटोल मनहर में गुरुवार को विद्यालय बंद होने से पूर्व शिक्षक निर्मोही कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सांकेतिक रूप से रक्षाबंधन पर्व मनाया। रक्षाबंधन को लेकर विद्यालय पहुंचे बच्चों में खास उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। बच्चे स्नान कर नए एवं साफ-सुथरे कपड़े पहनकर विद्यालय पहुंचे थे। दोपहर बाद छात्राएं राखी, फूल, चंदन, अक्षत, दूब और अगरबत्ती से सजी थाली लेकर कतारबद्ध खड़ी हुईं। छात्र भी स्कूली बहनों से राखी बंधवाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। शिक्षक निर्मोही कुमार ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व एवं उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि अलग-अलग परिवारों से विद्यालय आने वाले सभी बच्चे विद्यालय परिसर में एक परिवार के सदस्य की तरह होते हैं। उनमें आपसी प्...