Darbhanga News: अलीनगर:पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
दरभंगा, अगस्त 1 -- Darbhanga News: अलीनगर। प्रखंड की पकड़ी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार बिहार की आम जनता तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। इसी संकल्प का परिणाम है कि पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने के लिए आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है। अधिकारियों को न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.