दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के नरमा गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की गुणवत्ता की जांच करने मंगलवार को राज्य स्तरीय टीम पहुंची। टीम के पहुंचने से स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं के और बेहतर एवं सुदृढ़ होने की उम्मीद जगी है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं के भंडारण, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं, अभिलेखों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का टीम ने बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय मुखिया अनुराधा सिंह ने जांच दल से केंद्र पर चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ....