Darbhanga News: अलीनगर:देश में भ्रम फैला रहा विपक्ष : विनय
दरभंगा, नवम्बर 3 -- Darbhanga News: अलीनगर। अलीनगर के दसौत स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आगामी पांच नवंबर को दरभंगा में होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा की तैयारी को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया व संचालन माधव झा आजाद ने किया। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा कि विपक्ष द्वारा देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता के बीच सही तथ्यों को पहुंचाने के उद्देश्य से इस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gaya News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.