दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: अलीनगर। ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने शनिवार को थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सड़क दुर्घटना में चालक की मौत पर आश्रितों को 20 लाख और स्थायी अपंगता पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। जिला प्रभारी हुकुमदेव यादव और जिला संगठन मंत्री मोहन कुमार ने कहा कि चालक परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार को उनके और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...