दरभंगा, जुलाई 6 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। अललपट्टी गुमती से रघेपुरा जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है। बरसों पहले बनी इस सड़क का मरम्मतीकरण नहीं होने से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले के नालों की सफाई भी लंबे समय से नहीं हुई है। इस कारण घरों का गंदा पानी भी सड़क पर ही जमा हो रहा है। कीचड़ और जलजमाव से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी पॉश इलाका इंदिरा कॉलोनी के लोगों को हो रही है। स्थानीय निवासी अरविंद सेठ ने बताया कि सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। कई बार फिसलकर गिर जाते हैं। ललित यादव ने कहा कि बारिश में जलजमाव के कारण बाहर से ...