दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। बहेड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौर में बारिश के पानी से भरे अर्थ मूवर्स से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या सात निवासी गणेशजी दास के पुत्र रामसुधीन दास के रूप में की गई है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के बड़े भाई शंकर कुमार दास ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे रामसुधीन खेत जा रहा था। बारिश के कारण चौर में चारों तरफ पानी भरा हुआ है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: देवना में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से बुजुर्ग की मौत इससे पगडंडी नुमा रास्ते के बगल में खुदे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग सका और वो पानी में ...