दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: दरभंगा। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने गुरुवार को दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण यान (स्पीक) से तकरीबन 1.30 बजे महाप्रबंधक दरभंगा जंक्शन पहुंचे। महाप्रबंधक के साथ समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र भी थे। निरीक्षण यान से उतरने के बाद महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म एक पर घूमकर सभी संभागों का जायजा लिया। सर्कुलेशन एरिया में भी घूमकर स्थानीय अधिकारियों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न किये। महाप्रबंधक के साथ समस्तीपुर रेल मंडल से आए दर्जनों अधिकारियों के साथ दरभंगा जंक्शन के सभी संभागों से जुड़े प्रभारी अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने जंक्शन के पूर्वी भाग में चल रहे अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य का गहन जायजा लिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने को कहा। मालूम हो कि प्र...