दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के जिला संगठन के पुनर्गठन को लेकर रविवार को लहेरियासराय कार्यालय पर चुनाव कराया गया। इसमें 50 से अधिक सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अभिषेक यादव को बहुतम से जिलाध्यक्ष, राजेश मंडल को जिला महासचिव तथा रणधीर झा को जिला प्रवक्ता चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव प्रभारी नवीन सहनी एवं जिला परिषद सदस्य अमित कुमार ठाकुर के नेतृत्व में हुआ। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण, गोपाल चौधरी, शिवेंद्र वत्स, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी, आदित्य मण्डल, अमित मिश्रा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...