दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: दरभंगा। चेन्नई में 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित एशियाई सीनियर एवं जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया के जूनियर टीम में दरभंगा के अभिनव कुमार सिंह को शामिल किया गया है। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में एशिया के 12 देशों की पुरुष व महिला टीमें शामिल होंगी। अभिनव की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं दूसरी ओर दरभंगा के जावेद अनवर को भारतीय सीनियर टीम का कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि टेनिस बॉल क्रिकेट के एशियन चैंपियनशिप का आयोजन भारत में पहली बार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट में तीन खिलाड़ी झारखंड से यह भी पढ़ें- Kausambi News: चीन में विश्व चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे कौशाम्बी के सानिध्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...