Darbhanga News: अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। बहादुरपुर थाने के डरहार निवासी डॉ. पवन कुमार मिश्र के घर पर गत दिनों हुई भीषण डकैती एवं उनकी पुत्रवधू से मारपीट की गंभीर घटना को लेकर भाजपा दरभंगा (पश्चिमी) के जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने मंगलवार को एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी व कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला प्रवक्ता प्रेम कुमार मिश्र रिंकू व मुखिया प्रतिनिधि पप्पू चौधरी भी थे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: अपराधियाें पर रखें नजर:एसएसपी यह भी पढ़ें- Hapur News: सांसद प्रतिनिधि की बेटी की शादी में हुई लाखों की चोरी पर भड़के व्यापारी
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.