Darbhanga News: अनुदान के रूप में मिलेगा एक माह का वेतन
दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। महात्मा गांधी कॉलेज के शासी निकाय की सामान्य बैठक अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुदान नहीं पाने वाले कॉलेज के 49 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सितंबर माह के वेतन के बराबर कॉलेज अनुदान के रूप में भुगतान करने का निर्णय लिया गया। इस पर छह लाख 62 हजार 700 रुपये भुगतान करने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही डिग्री के सत्र 2015-18 के मद में विश्वविद्यालय से प्राप्त 1.50 करोड़ अनुदान विवरणी को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया और दोनों के एडवाइस को जारी करते हुए भुगतान के लिए बैंक में भेज दिया गया। गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को 1.50 करोड़ डिग्री तथा 50 लाख इंटर, दोनों मिलाकर दो करोड़ अनुदान का भुगतान इस कॉलेज के सभी अधिसेवकों को पहले ही मिल चुका है।
पांच विषयों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.