दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। सदर अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी चंद्र किशोर पासवान ने मंगलवार को डीएमसीएच पहुंचकर आग से सुरक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र से मुलाकात की और कमियां दूर करने के लिए कई सुझाव दिया। बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी ने पुरानी ओपीडी, मनोचिकित्सा, मेडिसिन, चर्मरोग विभाग आदि जगहों पर व्याप्त कर्मियों को गिनाया। इसके बाद नवनिर्मित एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड अस्पताल), सर्जरी ब्लाक और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मौजूद संसाधनों के बेहतर रखरखाव का तरीका बताया। अधीक्षक डॉ. चंद्रा ने जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।साथ ही डीएमसीएच कर्मियों को प्रशिक्षित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सदर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षण देने ...