दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में रविवार को सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा विभिन्न चिकित्सा विभागों के संचालन को लेकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध आधारभूत संरचना, चिकित्सा सेवाओं के संचालन के लिए तैयार किए जा रहे विभिन्न स्थानों तथा मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। बताया गया कि सदर अस्पताल में संस्थागत प्रसव, सिजेरियन प्रसव, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग, दंत चिकित्सक एवं सामान्य सर्जरी से संबंधित चिकित्सा सेवाओं के संचालन की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: 87 तरह की शल्य ...