दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: बिरौल, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मजरगाही गांव के मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्वेदन कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में समस्तीपुर के खानपुर में गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर मंदिर का सामान खरीदने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि 7 जुलाई को मजरगाही गांव के शिवमंदिर में चोरी हुई थी। इस संबंध में बिरौल थाना में कांड संख्या 467/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। इसी बीच समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना पुलिस ने 2 दिन पूर्व इसी गिरोह के मुख्य सदस्य को चोरी की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत सिंघिया वार्ड 6 निवासी छोटू प...