दरभंगा, नवम्बर 22 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। बहादुरपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक लिपिक विजय कुमार यादव के साथ दो सगे भाइयों के द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर बहेड़ी प्रखंड के दाइंग गांव निवासी गरीब यादव के पुत्र विजय कुमार यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 20 नम्बर को दो बजे के लगभग उनके टेबल पर सिनुआरा गांव निवासी स्व. विजेंद्र कुमार सिंह के दो पुत्र रंजित कुमार सिंह एवं मंजित कुमार सिंह पहुंचे। वे लगान निर्धारण से संबंधित संचिका पर अंचल अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी लेने आए थे। उनके द्वारा बताया गया कि उक्त अभिलेख में उनके चाचा अरुण कुमार सिंह के द्वारा 31 जुलाई को आपत्ति दर्ज किया है कि मेरा जमीन मौजा अहिला थाना नं० 248, खाता सं० 14, खेसरा सं० 261, रकबा 9...