नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- DA Hike: 8वें वेतन आयोग के फैसलों का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों के उम्मीदों के बीच एक गुड न्यूज है। केंद्र सरकार ने 5वें और छठे वेतन आयोग के पुराने वेतनमान पर सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी रहेंगी। इससे पात्र कर्मचारियों को हर महीने ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा।5वें वेतन आयोग वालों का DA 497% हुआ 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के पुराने वेतनमान के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 483% से बढ़ाकर 497% कर दिया गया है। यानी DA में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: DA पर 3 बड़े बदलावों की मांग, केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा! उ...