नई दिल्ली, मई 14 -- Tamil Nadu DA Hike News: तमिलनाडु के लाखों सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जोशेफ विजय (Joseph vijay) की सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA (Dearness Allowance) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों का DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी, जिससे कर्मचारियों को आने वाले महीनों में बढ़ी हुई सैलरी और एरियर का भी फायदा मिल सकता है। यह भी पढ़ें- आपके पोर्टफोलियो में हैं वेदांता के शेयर? दांव लगाने वालों को मिलने लगी खुशखबरी राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। पि...