नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। अक्टूबर में भी सरकार ने इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। ऐसे में कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। उम्मीद है कि महंगाई के आंकड़ों के आधार पर DA में 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो मौजूदा 60% महंगाई भत्ता बढ़कर 63% हो जाएगा। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वैसे, वित्त मंत्रालय भी इस बारे में अलग से घोषणा कर सकता है।अक्टूबर में भी नहीं हुआ DA बढ़ोतरी का ऐलान कर्मचारियों को उम्मीद थी कि अक्टूबर में सरकार महंगाई भत्ते पर फैसला ले सकती है। 14 अक्टूबर को हुई पिछली कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस (PLB) का ऐलान किया गया था, लेकिन DA...