नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग अगले साल की पहली छमाही तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है। इससे पहले, वेतन आयोग लगातार कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें कर रहा है। इन बैठकों में वेतन, भत्ते, पेंशन और दूसरी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि किन मुद्दों पर चर्चा हो रही है। दरअसल, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की बैठकों में कर्मचारियों की सैलरी और उससे जुड़े अलग-अलग घटकों में बदलाव को लेकर चर्चा की जा रही है। इसमें महंगाई भत्ता (DA), महंगाई राहत (DR) शामिल है। इसके अलावा, यात्रा भत्ता (TA) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे भत्ते पर भी विचार किया जा रहा है। डीए मर्जर के अलावा बेसिक पे, वेतन ढांचा, फिटमेंट फैक्टर और...