नई दिल्ली, अगस्त 7 -- केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर छमाही के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है। इस इंतजार के बीच बीते कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा के त्योहारों से पहले यानी 1 अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR में 20% बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब डीए 38% हो जाएगा। इसके अलावा, सातवें वेतन आयोग का भी गठन किया जा चुका है। आइए इन दोनों फैसले की डिटेल जान लेते हैं।नोटिफिकेशन जारी राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मौजूदा कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत उनके संशोधित मूल वेतन का 38% DA मिलेगा जबकि पात्र रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन की गणना भ...