DA बढ़ोतरी का आया नोटिफिकेशन, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ोतरी का इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर या अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी का ऐलान हो जाएगा। इस माहौल के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दी गई। संशोधित दरें दुर्गा पूजा उत्सव से पहले एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी की ओर से पूर्व में यह घोषणा की गई थी, जिसके बाद अब यह अधिसूचना जारी की गई।क्या है अधिसूचना में? वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, कार्यरत कर्मचारियों को संशोधित मूल वेतन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.