नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- DA Hike Salary Calculation 2026: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद यह 60% से बढ़कर 63% हो गया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की मासिक सैलरी पर पड़ेगा। खास बात यह है कि लेवल 1 से लेवल 10 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के हिसाब से हर महीने मिलने वाली अतिरिक्त रकम अलग-अलग होगी। वहीं, पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत (DR) बढ़ने का लाभ मिलेगा। बता दें कि 63% DA जुलाई से दिसंबर 2026 की अवधि के लिए लागू होगा। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से लागू बढ़ोतरी का बकाया एरियर भी मिल सकता है। ऐसे में आइए पूरी कैलकुलेशन से समझते हैं कि 63% DA होने पर लेवल 1 से 10 तक के केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी हर महीने कितनी बढ़ेगी और उनकी बेसिक पे के हिसाब से कितना अतिरिक्त पैसा मिले...