नई दिल्ली, अगस्त 13 -- DA News: केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 पर्सेंट बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकती है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जुलाई-दिसंबर 2026 पीरियड के लिए है। डीए में 3 पर्सेंट बढ़ोतरी का यह अनुमान हाल के इनफ्लेशन डेटा पर आधारित हैं। महंगाई भत्ते में होने वाली यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। यानी, कर्मचारियों को 1 जुलाई से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा। बढ़कर 63% पहुंच जाएगा महंगाई भत्तामहंगाई भत्ते (DA) में होने वाली इस बढ़ोतरी का फायदा 1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 पर्सेंट है। जुलाई-दिसंबर 2026 पीरियड के लिए अगर सरकार डीए में 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी करती है तो यह 63 पर्सेंट पहुंच जाएगा। यह भी पढ़ें- 100 रुपये से कम क...