नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ोतरी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मार्च खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत हो रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। आम तौर पर साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) DA बढ़ाया जाता है, लेकिन इसकी घोषणा अक्सर उसी महीने नहीं होती, जिससे इस बार भी कर्मचारियों की उम्मीदें टलती नजर आ रही हैं।क्या है डिटेल दरअसल, कई कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार होली (4 मार्च 2026) से पहले DA बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी, जैसा पहले कई बार देखा गया है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद 25 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक पर सबकी नजरें थीं, मगर वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। ऐसे में अब निगाहें अप्रैल के पहले हफ्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.