नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- 8th Pay Commission latest updates: 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच एक बड़ा सवाल तेजी से चर्चा में है कि क्या जनवरी 2026 से डीए (महंगाई भत्ता) को बेसिक सैलरी में जोड़कर एरियर मिलेगा? अगर ऐसा होता है, तो लाखों कर्मचारियों को हजारों रुपये का फायदा हो सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- टाटा का यह शेयर 1000 रुपये से ज्यादा उछला, कंपनी ने किया है 1 फ्री शेयर का ऐलानक्यों खास है यह मुद्दा? हाल ही में केंद्र सरकार ने जनवरी-जून 2026 के लिए 2% DA बढ़ोतरी को मंजूरी दी। यह सामान्य लग सकता है, लेकिन इसकी अहमियत इसलिए बढ़ जाती है, क्योंकि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है। अब 2026 से लेकर 8वें वेतन आयोग के लागू होने तक का जो समय है, उसी दौरान मिलने वाले डीए का हिसाब क...