नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- डॉ. रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली Aman Gazi Encounter: डी कंपनी के कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी के खात्मे के बाद दिल्ली पुलिस ने उसके साथी अमन गाजी को एनकाउंटर में दबोचा। नॉर्थ-ईस्ट जिले के स्पेशल स्टाफ और आरोपी के बीच 25 नवंबर की देर रात उस्मानपुर पुश्ता रोड के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान अमन के बाएं पैर में गोली लगी। अमन पर मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर फायरिंग की वारदात में नसीम दुर्रानी के साथ शामिल होने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली सिपाही मुकेश की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी। यह भी पढ़ें- बड़ा शातिर था एनकाउंटर में मारा गया नसीम दुर्रानी, डी-कंपनी से था कन...