Cyber Fraud: खाते से 10 हजार उड़ गए, कैश नहीं निकला; ATM से आवाज आई- मशीन खराब है
मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- मुरादाबाद में साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में बरेली जेल में तैनात जेलकर्मी ने एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की तो खाते से रकम कट गई, लेकिन नकदी बाहर नहीं आई। इसी दौरान बूथ में लगे स्पीकर से आवाज आई कि मशीन खराब है और पैसे खाते में वापस आ जाएंगे। करीब डेढ़ घंटे बाद जेलकर्मी दोबारा एटीएम पर पहुंचा तो स्पीकर गायब था। उसने पुलिस और बैंक अधिकारियों से शिकायत की है।खाते से 10 हजार उड़ गए, ATM से कैश भी नहीं निकला सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी राजीव कुमार त्यागी बरेली जेल में तैनात हैं। उन्होंने रविवार सुबह करीब 10 बजे हरथला चौकी क्षेत्र में कांठ रोड पर क्रॉस व्हील्स के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने की को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.