ग्लास्गो, जुलाई 30 -- Commonwealth Games 2026: भारतीय मुक्केबाजों का बुधवार 29 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें छह और मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए 10 पदक पक्के कर दिए। इसके साथ ही भारत ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में जीते गए कुल पदकों के अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। मुक्केबाजों ने एक कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा 7 पदक जीते थे। अंकुश पंघाल (80 किलो), साक्षी चौधरी (51 किलो), अरूंधति चौधरी (70 किलो), सचिन सिवाच (60 किलो), नरेंदर बेरवाल (90 किलो से अधिक) और विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया (57 किलो) बुधवार की जीत से लवलीना बोरगोहेन (75 किलो), प्रिया घंघास (60 किलो) , प्रीति पवार (54 किलो) और जादूमणि सिंह (पुरूष 55 किलो) के साथ अंतिम चार में पहुंचने वाले मुक्क...