नई दिल्ली, जुलाई 30 -- CWG 2026 India Schedule Today: ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज यानी गुरुवार 30 जुलाई को आठवें दिन के खेलों का आयोजन होना है। एक दर्जन से ज्यादा पदक भारत की झोली में आ चुके हैं, जबकि आज कुछ और पदक बटोरने के साथ-साथ कुछ और पदकों की ओर कदम बढ़ाने की कोशिश भारतीय खिलाड़ियों की होगी। आज के खेल इसलिए भी खास हैं, क्योंकि दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी ऐक्शन में होंगे। दोपहर को ही वे मैदान पर उतरेंगे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों का आज का कार्यक्रम क्या है? उसके बारे में जान लीजिए। Commonwealth Games India Schedule Today एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स : पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर: तेजस्विन शंकर, दोपहर 2:40 बजे।पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफाइंग (ग्रुप ए) : नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह, दोपहर 2:...