CWG 2026 अरशद नदीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी सिस्टम की हो रही आलोचना, खिलाड़ियों पर ध्यान ना देने का आरोप
लाहौर, अगस्त 2 -- पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। नदीम ग्लास्गो में 80 मीटर से कम के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ नौवें स्थान पर रहे। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत के नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किए। इस परिणाम को अप्रत्याशित नहीं माना जा रहा है क्योंकि अरशद ने 2026 में राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के तहत स्विट्जरलैंड में केवल एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने अपना अधिकांश समय लाहौर की गर्म जलवायु में बिना किसी विदेशी कोच या प्रशिक्षक की प्रत्यक्ष निगरानी में अभ्यास करते हुए बिताया। दक्षिण अफ्रीका के कोच टेर्सियस लीबेनबर्ग के मार्गदर्शन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.