लखनऊ, अगस्त 1 -- भारतीय खिलाड़ी अस्मिता डे ने जूडो में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। अस्मिता डे यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और गाजियाबाद में तैनात हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी राजीव कृष्ण ने बधाई दी है। यूपी पुलिस में तैनात इंटरनेशनल जूडोका अस्मिता डे ने ग्लासगो में आयोजित किये जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ प्रदेश के जूडो जगत में भी खुशी की लहर है। गाजियाबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात अस्मिता की इस कामयाबी पर यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया और महासचिव मुनव्वर अंजार ने उन्हें बधाई दी।डीजीपी ने दी बधाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एक खि...