CWG 2026: गुलवीर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत बढ़ाया यूपी का मान, मां को मेडल संग बेटे का इंतजार
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 30 -- राष्ट्रमंडल खेलों में एथलीट गुलवीर सिंह के रजत पदक जीतने पर यूपी के अलीगढ़ स्थित उनके गांव सिरसा से लेकर पूरे जिले में जश्न का माहौल है। गुलवीर की इस उपलब्धि पर गांव वालों ने गुलाल लगाकर और उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दी। गुलवीर के पिता पप्पू सिंह बेटे की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत आज रंग लाई है। गांव वालों ने इसे पूरे अलीगढ़ और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। ग्लासगो के एथलेटिक्स ट्रैक पर इतिहास रचने वाले गुलवीर सिंह की इस सफलता की नींव किसी आधुनिक स्पोर्ट्स एकेडमी में नहीं, बल्कि अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र के पास स्थित एक छोटे से गांव 'सिरसा' के खेतों की धूल में रखी गई थी। 1 जून 1998 को एक साधारण किसान परिवार में जन्मे गुलवीर को बचपन में न तो राष्ट्रमंडल खेलों की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.