नई दिल्ली, जून 23 -- CUET 2026 Topper Devina Gahlot: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) के रिजल्ट घोषित होने के साथ ही देश भर से कई प्रेरणादायक सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक बेहद अच्छी खबर दिल्ली से आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत की छोटी बेटी देविना गहलोत ने सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 में इतिहास रच दिया है। देविना ने अपने पांच चुने हुए विषयों में कुल 1232.19 का एग्रीगेट एनटीए स्कोर हासिल कर पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) का मुकाम हासिल किया है।कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम देविना की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ईमानदारी, कड़े अनुशासन और निरंतरता के साथ मेहनत की जाए, तो सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। देविना दिल्ली के जाने-म...