नई दिल्ली, जून 23 -- CUET UG Result 2026 OUT : सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी से डीयू, जेएनयू, जामिया और बीएचयू समेत देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में चलाए जा रहे यूजी कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा की फाइनल आंसर की में 7 सवाल हटा लिए गए हैं। सीयूईटी यूजी 2026 की मुख्य परीक्षाएं 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इसके बाद कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों की वजह से कुछ स्टूडेंट्स के लिए 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षाएं भी करानी पड़ीं। परीक्षा खत्म होने के बाद NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और छात्रों को 11 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था। CUET UG Result 2026 Dir...