नई दिल्ली, जून 24 -- CUET UG Topper 2026 Devina Gahlot: देश की सबसे बड़ी और कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) के नतीजे आने के बाद से ही दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन की होड़ मची हुई है। इस परीक्षा में शामिल हुए लगभग 11.64 लाख परीक्षार्थियों को पीछे छोड़ते हुए देवीना ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। बीजेपी नेता कैलाश गहलोत की बेटी देवीना ने 1250 में से 1232.19 अंकों का स्कोर हासिल किया है। इस बंपर सफलता के बाद देवीना ने साफ कर दिया है कि उनकी नजरें अब दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक सेंट स्टीफेंस कॉलेज (St. Stephen's College) पर टिकी हुई हैं।किस कोर्स में देवीना लेना चाहती हैं एडमिशन? देवीना लिटरेचर में गहरी रुचि रखती हैं और सेंट स्टीफेंस कॉलेज...