CUET : DU के बाद देश के कई और विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नॉन सीयूईटी वालों को मौका
कार्यालय संवाददाता, अगस्त 28 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तहत आने वाले ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने बीएससी गणित के बाद अब बीए प्रथम वर्ष में नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया है। नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त को होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने कॉलेज में पहले से पंजीकरण कराया है। सीयूईटी के माध्यम से इविवि में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा। इससे सीयूईटी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) ने भी स्नातक प्रथम वर्ष के लिए नया कटऑफ जारी किया है। 31 अगस्त को बीए और बीएससी में प्रवेश होंगे। बीए में नान-सीयूईटी अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.