CTET Postponed : सीटीईटी परीक्षा स्थगित, फिर से दिया गया आवेदन का मौका
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- CTET Postponed : सीबीएसई ने 6 सितंबर को आयोजित होने वाली सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तिथि का ऐलान बाद में किया जाएगा। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) सितंबर 2026 के आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोल दी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पात्र शिक्षकों को निर्धारित TET की योग्यता हासिल करने के लिए उचित और पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए। इसी के मद्देनजर जो पात्र उम्मीदवार पहले CTET के लिए आवेदन नहीं कर सके, उन्हें एक और मौका दिया गया है। एप्लाई करने से चूके उम्मीदवार अब 1 सितंबर 2026 तक ctet.nic.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर इस बाबत नोटिस जारी कर दिया गया है। सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा, 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.