नई दिल्ली, मार्च 19 -- CTET Feb 2026 Result: शिक्षक बनने की राह देख रहे देश के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के नतीजों का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब बेसब्री से यह जानने को उत्सुक हैं कि उनका भविष्य किस करवट बैठने वाला है।परीक्षा से नतीजों तक का सफर सीबीएसई ने इस बार परीक्षा का आयोजन बेहद सुव्यवस्थित तरीके से किया था। फरवरी के बीच उम्मीदवारों ने देश भर के विभिन्न केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा संपन्न होने के बाद, बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 मार्च 2026 को प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी कर दी थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों...