नई दिल्ली, फरवरी 5 -- CTET February 2026 Admit Card : सीटीईटी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीटीईटी एडमिट कार्ड 2 दिन पहले जारी होने हैं। पहले सीटीईटी एडमिट कार्ड 6 फरवरी को जारी होने की उम्मीद थी क्योंकि परीक्षा तिथि 8 फरवरी तय थी। लेकिन अब परीक्षा 7 फरवरी और 8 फरवरी को होगी। इसका मतलब है कि जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम 7 फरवरी को तय हुआ है, उनके एडमिट कार्ड आज 5 फरवरी को आने के पूरे आसार हैं। जिन अभ्यर्थियों का एग्जाम 8 को है, उनके एडमिट कार्ड संभवत: 6 फरवरी को ही आएंगे।CTET Admit Card February 2026: कैसे डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड - सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। - होम पेज पर दिए गए सीटीईटी एडमिट...