नई दिल्ली, मार्च 12 -- शिक्षक (Teacher) बनने का सफर आसान नहीं होता। महीनों की कड़ी मेहनत, किताबों के ढेरों पन्ने और रातों की नींद कुर्बान करने के बाद जब कोई उम्मीदवार परीक्षा हॉल से बाहर आता है, तो उसके मन में सिर्फ एक ही सवाल होता है कि 'क्या मैं पास हो पाऊंगा?' सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित हुई सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) और OMR शीट जारी कर दी है। आंसर की आने के बाद सबसे बड़ी कश्मकश तब शुरू होती है, जब उम्मीदवार अपने नंबर मिलाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि पास होने के लिए जरूरी 90 (General) या 82 (Reserved) नंबर के आंकड़े से आप सिर्फ 1 या 2 नंबर पीछे रह जाते हैं। आपको पूरा यकीन होता है कि आपने जो जवाब दिया है वह बिल्कुल सही है, लेकिन...