CSK vs SRH : एमएस धोनी आज खेलेंगे या नहीं? चेन्नई में आखिरी बार दिखेगी झलक; इंपैक्ट सब का भी विकल्प
नई दिल्ली, मई 18 -- CSK vs SRH Today IPL Match Playing XI- चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 63वां मैच आज यानी सोमवार, 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। प्लेऑफ के नजरिए से तो यह मैच अहम होना ही है, साथ ही फैंस की नजरें एमएस धोनी पर भी टिकी है, जिनका चेन्नई में यह आखिरी मैच हो सकता है। दरअसल, सीएसके का यह अपने घर पर इस सीजन का आखिरी मैच है। धोनी चोटिल होने की वजह से अभी तक इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं। माही की फिटनेस और उम्र को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीजन के बाद वह आईपीएल से रिटायरमेंट ले लेंगे। अगर ऐसा है तो यह धोनी का चेन्नई में खेलने का आखिरी मौका हो सकता है। धोनी ने 5 साल पहले इच्छा जताई थी कि वह अपना आखिरी टी20 चेन्नई में ही खेलना चाहते हैं। ऐसे में अगर आज धोनी की चेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.