नई दिल्ली, मई 18 -- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने सोमवार को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज कमिंस ने अपने चार ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च किए और तीन अहम विकेट झटके। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में विकेटकीपर संजू सैमसन (27), कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15) और कार्तिक शर्मा (32) का शिकार किया। कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक धाकड़ लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पछाड़ दिया है। वह आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कमिंस के खाते में फिलहाल 41 विकेट हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में छह मैचों में 8 शिकार किए हैं। वह अनफिट होने के कारण शुरुआती सात मैचों में एसआरएच के लिए नहीं खेले।हार्दिक पां...